{"_id":"6ba18153da9cb886e040f4f1ee4a7761","slug":"no-campaigns-to-prevent-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं की रोकथाम को कोई अभियान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं की रोकथाम को कोई अभियान नहीं
अमर उजाला/ब्यूरो, जम्मू
Updated Mon, 04 May 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो माह के दौरान टिंडेकला से चोहाला मोड़ मार्ग पर पांच लोगों की दुर्घटनाओं में जान चली गई और दर्जनाें घायल हो चुके हैं।
आरएस पुरा-जम्मू मार्ग पर हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से कोई अभियान नहीं चलाए जाने से लोगाें में रोष व्याप्त है। मीरां साहिब कसबे में लगने वाला जाम भी कई बार दुर्घटनाओं का कारण बन चुका है।
दुर्घटनाओं में मारे गए पांच में चार लोग दो पहिया वाहन पर थे और एक व्यक्ति साइकिल पर था जो अलग-अलग दुर्घटनाआें में मारे गए।
कसबे के एमएल खन्ना, मनदेव सिंह, प्रेम कुमार आदि का कहना है कि दिन ब दिन घट रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे।
इन लोगों का कहना है कि अधिक दुर्घटनाएं घटने का मुख्य कारण वाहन चालकों द्वारा गति पर नियंत्रण नहीं होना है। पुलिस की ओर से लगाए नाकों पर भी तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कोई कार्र्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
समाज सेवक दर्शन लाल बनमोत्रा, शाम लाल कलोत्रा का कहना है कि आरएस पुरा प्रशासन को चाहिए कि वह कसबे में शिविर लगाकर लोगाें को यातायात नियमाें के बारे में जागरूक करे ताकि हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।
सरपंच किशोर कुमार, सरपंच मदन लाल शर्मा, सरपंच बहादुर लाल का कहना है कि राज्य सरकार को चाहिए कि मीरां साहिब से आरएस पुरा तक मार्ग का दोहरीकरण किया जाए।
सतवारी से इंदिरा नगर तक सड़क का दोहरीकरण होने पर अभी तक डिवाइडर नहीं बनाए जाने से भी आए दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं।
आरएस पुरा पीडब्ल्यूूडी के एईई आफताब शेख का कहना है कि मीरां साहिब कसबे में विभाग का दुकानदाराें के साथ कोर्ट में मामला होने पर सड़क के दोहरीकरण का कार्य नहीं हो रहा। कुल्लिया से आरएस पुरा तक सड़क के दोहरीकरण का कार्य आरंभ किया गया है।