{"_id":"ca86e2166bc610a6a870cba9cc296f99","slug":"man-found-dead-in-water-tank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाटर टैंक में मृत मिला था युवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाटर टैंक में मृत मिला था युवक
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Tue, 19 May 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा थाना अंतर्गत सिद्दड़ा इलाके में वाटर टैंक में रविवार की देर रात को एक युवक मृत मिला था।कुछ लोगों ने उसे देखा तो पुलिस को इसके बारे में सूचना दी।
विज्ञापन
सिद्दड़ा पुलिस ने मौके पर जाकर इलाके के लोगों से उसकी पहचान करवाई, लेकिन स्थानीय लोग मृतक की पहचान नहीं कर सके। इसी तरह से एक अन्य मामले में इलाज के दौरान सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल ने जीएमसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को उठाया और जीएमसी में पहचान होने तक 72 घंटे के लिए रखवा दिया। मृतक की उम्र 22 साल के करीब है। उसकी कोई पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी तरह से रविवार को सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल गारा लाल (48) की जीएमसी में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि 14 मई को टाहली मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से उसके स्कूटर की टक्कर हो गई थी। आसपास के लोगों ने गारा लाल को इलाज के लिए जीएमसी में भर्ती करवाया गया था। 17 मई को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिवार के हवाले कर दिया है।