फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kathua host out of competition

टी-20 क्रिकेट- मेजबान कठुआ प्रतियोगिता से बाहर

Mon, 02 Feb 2015 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Mon, 02 Feb 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
kathua host out of competition

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल उत्तर भारत की सबसे बड़ी क्रिकेट चैंपियनशिप से मेजबान कठुआ बाहर हो गया। केसीसी जम्मू ने क्वार्टर फाइनल के रोमांचक मुकाबले में कठुआ को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। कठुआ को आखिरी ओवर में मैच गंवाना पड़ा। इस तरह केसीसी जम्मू ने सेमीफाइनल में छलांग लगा दी। गुड़गांव की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


पांचवीं पुलिस मार्टियस मेमोरियल नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के 19 मैच में टास केसीसी जम्मू ने जीता और स्टेडियम इलेवन कठुआ को बल्लेबाजी का न्योता दिया। केसीसी ने गेंदबाजी में शानदार शुरुआत करते हुए मेजबान कठुआ को रनों के लिए तरसा दिया। स्टेडियम इलेवन कठुआ ने विकेट तो नहीं खोया, लेकिन उस पर शुरुआती ओवरों में केसीसी का दबदबा रहा।
विज्ञापन


हालांकि बाद में रोंपी और अंकुश ने शानदार साझेदारी करते हुए रन गति को बढ़ाया। रोंपी ने चार चौकों की मदद से 30 और अंकुश ने एक चौके की मदद से 27 रन की पारी खेली। टीम का स्कोर आखिरकार 20 ओवर में आठ विकेट पर 118 रन पहुंच गया। माणिक गुप्ता ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन खिलाड़ी आउट किए। सौम्य जैन ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीसी जम्मू की शुरुआत खराब रही। पहला झटका प्रदीप बाली के रूप में लगा, जबकि दूसरा विकेट ध्रुव महाजन के रूप में जल्द ही उड़ गया। इससे टीम दबाव में आ गई। इसके बाद विक्की ने एक चौके और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाए, जिससे से दबाव कुछ कम हुआ।

माणिक गुप्ता ने 31 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। सैंडी ने 27 रन बनाए। आखिरी दो ओवर में 15 रन की जरूरत थी। अंतिम ओवर में छह रन और आखिरी दो गेंदों में चार रन की जरूरत ने मैच को रोमांच के शिखर पर पहुंचा दिया।


इस बीच आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर समीर ने शानदार चौका लगाकर बाजी पलट दी और केसीसी जम्मू को सेमीफाइनल में प्रवेश करा दिया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए माणिक गुप्ता को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। मैच में रामलुभाया और राजेश गुप्ता ने अंपायरिंग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed