{"_id":"845b04ca11a5884eab1a9b9df53eac58","slug":"instead-farmers-troubled-by-the-weather-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदले मौसम से फिर किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदले मौसम से फिर किसान परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 19 May 2015 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार बेमौसम की मार से सबसे अधिक नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है। गत वर्ष धान की फसल ओलावृष्टि व बारिश से खराब होने के बाद इस बार गेहूं की फसल बर्बाद होने से अब आरएस पुरा उपजिले में किसानों द्वारा लगाई खरबूजे व तरबूज की फसल भी बेहतर नहीं होने पर किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से जब भी आसमान पर काली घटा छाती है तो किसान मौसम की करवट देख परेशान हो जाते हैं। किसान रौशनदीन, मोहन लाल, देव राज, अवतार सिंह का कहना है कि दो फसलें बरबाद होने के बाद अब किसानों की आस उनके द्वारा लगाई सब्जियों, तरबूज व खरबूजों पर था, पर मौसम किसानों के लिए ठीक नहीं होने पर परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
किसान धर्मपाल, रमेश चौधरी, हरबंस सिंह, अमर सिंह का कहना है कि इस बार गेहूं की फसल खराब होने पर मवेशियाें के लिए हर वर्ष स्टोर कर रखने वाला चारा नहीं होने पर अब किसानाें को बाजार से मवेशियों के लिए महंगे दामाें पर चारा खरीदना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
किसान नेता सुभाष दषगोत्रा का कहना है कि मौसम की मार सबसे अधिक किसान वर्ग के लोगों को सहनी पड़ रही है। देश की सरकार को चाहिए कि किसानों की बेहतरी के लिए प्राकृतिक परेशानी होने पर फसलों का बीमा किया जाना चाहिए ताकि किसानों को खेतीबाड़ी करने के लिए दिक्कतें आने पर समय पर राहत राशि मिल सके। जिससे किसान अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके।