{"_id":"0e310beeb3d7283904082159a6411334","slug":"injured-men-dead-after-nine-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के घायल ने नौ दिन बाद दम तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के घायल ने नौ दिन बाद दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 28 Sep 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे के घायल एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान जीएमसी में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने गंडोला, उधमपुर निवासी घनश्याम (35) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। घनश्याम 19 सितंबर को उधमपुर से किसी जरूरी काम के लिए कार में जा रहे कि रास्ते में उनकी कार पलट गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
अन्य साथियों ने उन्हें उधमपुर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया लेकिन यहां देर रात को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन