फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   hope of job

नियुक्तियों का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद जगी

Mon, 16 Mar 2015 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 16 Mar 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
hope of job

लंबे समय से लगभग मृतप्राय स्थिति में रहे पब्लिक सर्विस कमीशन (पीएससी) को नया अध्यक्ष तथा सदस्य मिलने से रिक्त पड़े पदों पर नियुक्तियों का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन


इससे बेरोजगारों के चेहरे पर खुशी की चमक है। पीएससी के अध्यक्ष एसएल भट्ट गत सितंबर महीने में सेवानिवृत्त हो गए थे। एकमात्र बचे सदस्य केबी जंडियाल भी नवंबर में सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद से पीएससी लगभग मृतप्राय था।
विज्ञापन


इस बीच इस दिशा में गतिरोध दूर करने का प्रयास किया गया। वरिष्ठ आईएएस और वित्त आयुक्त (उद्योग एवं वाणिज्य) खुर्शीद गनई को पांच साल के लिए अध्यक्ष तथा छह नए सदस्यों को नियुक्त किया गया, लेकिन राज्यपाल ने इसे मंजूरी नहीं दी। राज्यपाल एनएन वोहरा ने यह कहते हुए फाइल लौटा दी कि कुछ सदस्यों की विजिलेंस क्लीयरेंस, इंटिग्रिटी सर्टिफिकेट आदि फाइल के साथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने बताया कि कैबिनेट ने सबसे पहले पब्लिक सर्विस कमीशन के संवैधानिक संकट को दूर करने का प्रयास किया। पूर्ववर्ती नेकां-कांग्रेस गठबंधन की सरकार ने भी इस दिशा में कुछ प्रयास किए थे, लेकिन यह परवान नहीं चढ़ सका। संभवत: यह प्रयास सही दिशा या सही समय पर नहीं किया गया होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कैबिनेट की सिफारिशों को राज्यपाल मंजूरी दे देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed