{"_id":"519f023d32b9471bc35f952b8f54ce61","slug":"full-enrollment-of-more-than-a-dozen-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जन से अधिक प्रत्याशियों ने भरे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्जन से अधिक प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Wed, 03 Dec 2014 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा समर में अपने को शामिल करने के लिए जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों से मंगलवार को कुल 12 प्रत्याशी सामने आए। इसके साथ ही दो कवरिंग प्रत्याशियों ने भी नामांकन किया।
विज्ञापन
सबसे अधिक नामांकन कठुआ विधानसभा क्षेत्र से हुए। इस मौके पर प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ पहुचे। समर्थक ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते रहे। बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
कठुआ विधानसभा क्षेत्र से मंगलवार को सीपीआई के उम्मीदवार मनोज कुमार और आल जेके किसान मजदूर पार्टी के गुरनाम सिंह ने भी पर्चा दाखिल किया।
वहीं जमीत सिंह, ओमप्रकाश और राबिन रामकृष्ण ने निर्दलीय उम्मीदवार की तरह नामांकन किया। कठुआ विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी उम्मीदवार के कविरंग उम्मीदवार के तौर पर सुनील मजोत्रा ने नामांकन पत्र भरा। वहीं बनी विधानसभा क्षेत्र से मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी जीवन लाल ने पर्चा भरा।
विज्ञापन
इसके साथ ही पीडीपी के उम्मीदवार मोहम्मद सलीम लोन ने भी नामांकनपत्र दाखिल किया। बसोहली से दर्शन कुमार और चरन दास ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र भरा।
बिलावर क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी ने नरेश कुुमार ने पर्चा भरा तो शाम लाल ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल किया।
हीरानगर से नेकां प्रत्याशी चुदं राम ने नामांकन पत्र दाखिल किया तो उनके कविरंग उम्मीदवार के तौर पर राम दास ने पर्चा भरा। मंगलवार को कुल 14 प्रत्याशियाें ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं कठुआ से दो नामांकन पत्र और बनी व हीरानगर से एक एक नामांकन पत्र जारी किए गए।