{"_id":"fdbc5f09b66bf53097d8e068c13c6d17","slug":"fireman-arrested-for-taking-bribe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू
Updated Fri, 17 Oct 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस जम्मू के एक विशेष टीम ने सरकारी मुलाजिम को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विजिलेंस आर्गनाइजेशन जम्मू ने डायरेक्टर फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज में कार्यरत फायरमैन हीरालाल पंडिता को 17 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस के अनुसार सांबा निवासी राकेश सिंह ने शिकायत की कि उसे पटाखों की दुकान लगाने के लिए फायर डिपार्टमेंट से एनओसी की जरूरत थी। उसने फायर डिपार्टमेंट में संपर्क किया तो हीरालाल पंडिता ने उससे 17 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
इसके बाद विजिलेंस ने टीम बनाकर हीरालाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान स्वतंत्र गवाह भी मौके पर मौजूद थे। हीरालाल के खिलाफ आरपीसी 161, 5(2) पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन