फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   docter and driver beaten by two people

रास्ता रोककर अज्ञात युवकों ने डाक्टर को पीटा डाला

Thu, 08 Jan 2015 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Thu, 08 Jan 2015 02:53 PM IST
विज्ञापन
docter and driver beaten by two people

फिंतर मार्ग पर बुधवार की शाम कार सवार दो अज्ञात लोगों ने एक डाक्टर और उनके ड्राइवर का रास्ता रोककर उनकी पिटाई कर दी। डाक्टर ड्यूटी देकर अपनी वेन से बिलावर लौट रहे थे। घटना के बाद स्थानीय डाक्टरों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए मारपीट करने के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


डाक्टरों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो वह सामूहिक रूप से काम छोड़कर हड़ताल पर चले जाएंगे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार डाक्टर अंकुश गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह लोग, जिनमें महिला डाक्टर भी शामिल थी, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के सिलसिले में गांव काह कछेड़ गए थे। यहां काम निपटाने के बाद शाम को बिलावर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलावर-फिंतर मार्ग पर एक कार हमारी वेन के आगे आकर खड़ी हो गई। कार से एक युवक बाहर निकला। उसने हमारी गाड़ी के चालक को खींचकर बाहर निकाला और पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद वह खुद चालक को छुड़ाने के लिए बाहर निकले तो उन्होंने हमसे भी मारपीट शुरू कर दी।


अपने बचाव के लिए जब शोर मचाया तो दोनों हमलावर फरार हो गए। इसके बाद में हम लोग उप जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed