{"_id":"c8c5f1d82b36faae2e8a922a1400b0ef","slug":"declaration-of-non-compliance-with-the-dress-code-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेस कोड का पालन न करने का ऐलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेस कोड का पालन न करने का ऐलान
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 15 Mar 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री के व्यवहार और सुरक्षा की मांग को लेकर जूनियर डाक्टर सोमवार को जीएमसी जम्मू से सिविल सचिवालय तक विरोध मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन
रेजीडेंट डाक्टर एसोसिएशन जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पताल जम्मू ने जीएमसी के प्रिंसिपल को नोटिस देते हुए विरोध जताया है।
उन्होंने साफ किया कि डाक्टरों को पर्याप्त सुरक्षा न देने तक वे एप्रेन और ड्रेस कोड का पालन नहीं करेंगे। प्रिंसिपल डा. घनश्याम देव गुप्ता का कहना है कि नोटिस कार्यालय में आया होगा उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के प्रधान डा. नीरज शर्मा ने कहा कि गत चार मार्च को जीएमसी प्रशासन ने जूनियर डाक्टरों को पर्याप्त सुरक्षा देने का वादा किया था, लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
अब भी डाक्टर असुरक्षित माहौल में काम कर रहे हैं। चार-पांच निजी सुरक्षाकर्मियों के हवाले ही अस्पताल की इमरजेंसी की सुरक्षा चल रही है।
उन्होंने साइक्रेटरी अस्पताल में महिला चिकित्सक के साथ स्वास्थ्य मंत्री के व्यवहार को गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि जनता की सहूलियत के लिए आगामी 16 मार्च को कार्यालय समय के बाद शाम चार बजे विरोध मार्च निकाला जाएगा।
कार्यकारी सदस्य जहीर खान ने कहा कि जीएमसी प्रशासन डाक्टरों को हर बार गुमराह करता रहा है, लेकिन अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसोसिएशन के डा. रोमेल शर्मा ने कहा कि डाक्टर एसोसिएशन कश्मीर और आरडीए जीएमसी श्रीनगर ने आरडीए जम्मू को पूरा समर्थन दिया है।