{"_id":"e604dbfd71d39a021732a4dbb47f1865","slug":"criminal-on-remand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरियन नागरिकों की सात दिन रिमांड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइजीरियन नागरिकों की सात दिन रिमांड बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 22 Apr 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
लोगों को धोखे से आनलाइन ठगने वाले चार नाइजीरियन नागरिकों का रिमांड सात दिन और बढ़ गया है।
विज्ञापन
चारों ने कोर्ट से जमानत मांगी थी, जिसे नामंजूर कर दिया गया। सात दिन अभी और पूछताछ होगी। गांधीनगर पुलिस ने 17 अप्रैल को मुंबई एयरपोर्ट पर ग्रेस ओकालिका, जार्ज, फ्रेंक और आईफिनिया चारों नाइजीरिया के रहने वाले नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया था।
आरोप है कि इन लोगों ने गांधीनगर के रहने वाले नवीन आनंद के साथ आनलाइन ठगी की। यह लोग आनलाइन ठगी करके कारों का सौदा करते थे। गांधीनगर के एसएचओ परमजीत सिंह ने कहा कि आरोपियों को पहले चार दिन की रिमांड पर लिया गया था। अब इनको सात दिन की और रिमांड पर लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इसमें कुछ और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन