{"_id":"fab3a94851739cdefd41cbdbe2cc372c","slug":"chain-snatching-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले कार मालिक को पीटा फिर छीन ली चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले कार मालिक को पीटा फिर छीन ली चेन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 16 Dec 2014 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पक्का डंगा थाना के अंतर्गत बाइक सवार लुटेरों ने एक कार सवार को पीटा और सोने की चेन छीन ली।
विज्ञापन
पीड़ित बख्शीनगर निवासी दिनेश गंडोत्रा ने इसकी शिकायत पुलिस को दी तो पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मारपीट और लूट का केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक बख्शीनगर निवासी दिनेश ने शिकायत में बताया कि वह कच्ची छावनी से एक्सचेंज रोड होकर अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी उनके साथ-साथ एक बाइक चलने लगी। जिस पर तीन युवक बैठे हुए थे।
उन्होंने बाइक को कार से सटाकर चलाना जारी रखा। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने कार की स्पीड बढ़ा दी, लेकिन एक्सचेंज रोड के नजदीक ही उन्होंने अपनी बाइक कार के सामने खड़ी की और उसे कार में से बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
गले में सोने की चेन थी, जिसे लुटेरे छीनकर ले गए। उन्होंने शोर मचाना चाहा, लेकिन इतने में लुटेरे मौका पाकर फरार हो गए।