फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   case open on electronic meter on 13 february

अब तक नहीं लग पाए इलेक्ट्रानिक मीटर

Mon, 19 Jan 2015 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 19 Jan 2015 11:36 AM IST
विज्ञापन
case open on electronic meter on 13 february

रियासत जम्मू-कश्मीर में बिजली के इलेक्ट्रानिक मीटर लगाने की प्रक्रिया अभी तक पूरी न होने के संदर्भ में राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली विभाग से जवाबतलब किया है। 13 फरवरी को इस मामले की सुनवाई आयोग करेगा और बिजली अधिकारियों को अपना पक्ष रखना होगा।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्य विद्युत नियामक आयोग ने जम्मू-कश्मीर इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2010 के तहत जम्मू-कश्मीर में बिजली उपभोक्ताओं के यहां सौ फीसदी इलेक्ट्रानिक मीटर लगाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए बिजली विभाग को समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी किए। बहरहाल इसके बावजूद आज तक सौ फीसदी इलेक्ट्रानिक मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


देश के अन्य राज्यों में इलेक्ट्रानिक मीटर लगाने की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जम्मू-कश्मीर में इस प्रक्रिया में देरी पर राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली विभाग के प्रधान सचिव, डेवलपमेंट कमिश्नर पावर के अलावा ईएमएंडआर्रई विंग कश्मीर और ईएमएंडआर्रई विंग जम्मू के चीफ इंजीनियरों से जवाबतलब किया है। सूत्रों के अनुसार रियासत में अभी तक बिजली विभाग करीब 70 फीसदी तक ही इलेक्ट्रानिक मीटर लगाने का काम पूरा कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed