फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bsnl mobile services disturbed

बीएसएनएल की मोबाइल सेवा बंद

Mon, 22 Sep 2014 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 22 Sep 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
bsnl mobile services disturbed
‘...डायल नंबर पर अभी संपर्क करना संभव नहीं है। कृपया थोड़ी देर बाद डायल करें।’ रविवार दोपहर बाद बीएसएनएल मोबाइल से संपर्क करने पर यही मैसेज मिलता रहा और यह सिलसिला रात करीब साढ़े दस बजे तक चलता रहा। इससे बीएसएनएल उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


पहले तो उपभोक्ता दो-चार बार यह सोच कर ट्राई करते रहे कि अभी नंबर मिल जाएगा लेकिन जब उन्हें पता चला कि बीएसएनएल सिस्टम में खराबी आई है, तो वे झल्लाते नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन


बख्शी नगर अस्पताल के चोपड़ा नर्सिंग होम में दाखिल सुरेंद्र सिंह के पास ठहरे उनके भाई बंटू ने बताया कि वह हीरानगर में अपने परिवार को सुबह से फोन मिलाने की कोशिश कर रहा था लेकिन जब एक घंटे लगातार मोबाइल मिलाने पर नंबर नहीं मिला तो उसे पता चला कि बीएसएनएल में खराबी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी परेशानी की स्थिति बीएसएनएल के मोबाइल उपभोक्ताओं को आज पूरा दिन उठानी पड़ी। अन्य कंपनियों के फोन ठीक चलने पर बीएसएनएल उपभोक्ता रोष में दिखे। जानीपुर निवासी प्रो. कृष्ण लाल वर्मा ने अपना रोष प्रकट करते हुए कहा, जब भी कोई त्योहार आता है तो बीएसएनएल में समस्या आ जाती है।


पूरा दिन फोन मिलाओ नहीं मिलता। वेयर हाउस मंडी के व्यापारी का कहना था कि रविवार को वह अक्सर प्रदेश के अन्य हिस्सों में दुकानें चलाने वाले कारोबारियों से फोन पर संपर्क करते हैं लेकिन आज उन्हें काफी मायूसी मिली। इसके कारण उन्हें नुकसान हुआ। अब सोमवार को आर्डर लेना पड़ेगा। यही हालत शहर के अन्य बीएसएनएल उपभोक्ताओं की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed