{"_id":"e815dc915d2fcb7e95e63fd7c19c74a1","slug":"biker-injured-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
शहर और आसपास इलाकों में शुक्रवार को अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए। कहीं बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी तो कहीं स्कूटर की टक्कर से राहगीर घायल हो गया। लोगों ने घायलों को पहले नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। पहला हादसा कानाचक्क थाना के अंतर्गत हुआ। यहां एक बेकाबू बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
इस हादसे में गांव करलूप निवासी कालू (35) घायल हो गया। बिल्लू वाइन शाप के नजदीक हुआ। इस हादसे में एक स्कूटर ने राहगीर लुधियाना निवासी अश्विनी (55) को टक्कर मार दी। लोगों ने उन्हें जीएमसी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन