{"_id":"14357657f438257dbf2afa19135fe0a1","slug":"baby-born-at-railway-waiting-hall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Mon, 06 Apr 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन जम्मू के वेटिंग हाल में रविवार की देर रात एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद महिला को रेलवे पुलिस ने महाराजा गुलाब सिंह अस्पताल शालामार पहुंचाया। यहां उसे लेबर रूम में भर्ती किया गया है। समाचार लिखे जाने तक महिला लेबर रूम में ही थी और उसका बच्चा स्वस्थ था। महिला विकयानी मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और इस समय पठानकोट में रह रही थी।
विज्ञापन
वह पठानकोट से हर रोज ट्रेनों के जरिये जम्मू रेलवे स्टेशन पर मजदूरी करने के लिए आती है। रविवार को भी वह मजदूरी करने के लिए आई थी और देर रात तक किसी ट्रेन का इंतजार कर रही थी। तभी उसको प्रसव पीड़ा हुई। स्थानीय महिलाओं ने उसे सहारा दिया और उसका प्रसव कराया।
विज्ञापन
महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। महिला और उसके बच्चे ही हालत ठीक बताई जा रही है। महिला का पति भी कटड़ा में मजदूरी करता है। रेलवे के कुछ अधिकारी भी घटना की जानकारी पाकर रेलवे स्टेशन पहुंचे और महिला को अस्पताल ले जाने के लिए कहा। महिला के वेटिंग हाल में बच्चे को जन्म देने को लेकर काफी चर्चा रही।
विज्ञापन