फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   At night in fear of shelling the village

रात में फिर हुई गोलाबारी से दहशत में ग्रामीण

Fri, 02 Jan 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा Updated Fri, 02 Jan 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
At night in fear of shelling the village

पाक रेंजरों के बुधवार रात को भी गोलाबारी करने से सीमावर्ती गांवों के ग्रामीण सारी रात दहशत के साये में रहे। उन्हें अपने परिवाराें की चिंता सता रही थी।

विज्ञापन


सीमावर्ती गांव मंगुचक, चक सददा, चचवाल, चलेआरी, रिगाल, चक फकीरा, सुचेतपुर और बैनगलाड गांव के ग्रामीणों ने बुधवार रात काफी दहशत में गुजारी।

चलेआरी गांव में बीती रात पाक रेजराें की ओर से की गई गोलाबारी से वे काफी दहशत में रहे। ग्रामीण जीत सिंह, प्रियंका देवी, शिवानी काटल, विमला देवी, चंचला, रेनुवाला, सिकंदर चौधरी, राहुल आदि ने बताया कि सारी रात वे अपने परिवाराें के साथ एक ही कमरे में दुबके रहे।
विज्ञापन


उन्हें चिंता सता रही थी कि कहीं पाक गोलाबारी से उन्हें जानी नुकसान का सामना न करना पडे़। उन्होंने बताया कि बुधवार को मध्यरात्रि एक बजे से सुबह चार बजे तक दोनों ओर से जमकर गोलाबारी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वे क्या करें। उनके बच्चे भी काफी डरे हुए थे। उन्होंने बताया कि जब चलेआरी गांव में एक गोला कर्ण सिंह के आंगन में फटा और दो गोले उन के घर के पीछे पास ही खेत में फटे तो उन्हें चिंता सताने लगी।

यही हाल रिंगाल, मंगु चक और अन्य गांवों के ग्रामीणों का था। मावा की बस्ती में भी लोगों के घरों में पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा दागी गई गोलियां मिलीं।

लोग घरों में ही कैद होकर रह गए थे। चक फकीरा गांव और बैनगलाड गांव के आस पास भी गोले फटे थे जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

उधर, अरनिया से प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार रात को भी पाक रेंजरों की फायरिंग से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में पलायन की बात सोच कर भी वे सिहर उठते हैं।


क्षेत्र के निवासी अतर सिंह, मोहन लाल, रमेश लाल, राम लाल, पूर्ण चंद, तिलकराज आदि का कहना है कि अभी वे कुछ दिन पहले हुए पलायन के दर्द से उबर भी नहीं पाए थे कि फिर से पलायन का डर सताने लगा है। इससे ग्रामीण बहुत परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed