{"_id":"27-50912","slug":"Jammu-50912-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र ने जीते दोहरे खिताब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराष्ट्र ने जीते दोहरे खिताब
Jammu
Updated Wed, 06 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जीजीएम साइंस कालेज के मैदान पर 27वीं जूनियर (बॉयज और गर्ल्स) आट्या पाट्या नेशनल चैंपियनशिप (खो-खो की तरह) में महाराष्ट्र ने पुरुष और महिला वर्ग के दोनों खिताब अपने नाम किए। उन्होंने प्रतिद्वंद्वियों को आगे आने का कोई मौका नहीं दिया। इसी तरह पुरुष वर्ग में कर्नाटक दूसरे, पुडुचेरी तीसरे और तमिलनाडु चौथे स्थान पर रहा। महिला वर्ग में पुडुचेरी दूसरे, कर्नाटक तीसरे और उत्तर प्रदेश चौथे स्थान पर रहा। मेजबान जेएंडके को पहले चार स्थानों में कोई जगह नहीं मिली और अधिकांश मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा।
पुरुष वर्ग के खिताबी मुकाबले में महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच कांटे की टक्कर रही। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया और एक-दूसरे पर हमले जारी रखे। आखिर में महाराष्ट्र के खिलाड़ी 2-1 से बाजी मारने में कामयाब रहे। तीसरे स्थान के लिए पुडुचेरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर तमिलनाडु को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से मात दी। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने शुरू से ही सामने वालों पर दबाव बनाए रखा। पुडुचेरी की मजबूत रक्षापंक्ति के आगे प्रतिद्वंद्वियों को आगे आना का कोई मौका नहीं मिला। लड़कियों के वर्ग में भी खिताब के लिए महाराष्ट्र ने शानदार प्रदर्शन कर पुडुचेरी को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से बाहर कर दिया। महाराष्ट्र के खिलाड़ी प्रतिद्वंद्वियों पर दबाव बनाने में कामयाब रहे। तीसरे स्थान के लिए कर्नाटक ने यूपी को सीधे मुकाबले में 2-0 से मात दी। खिलाड़ियों की हौसला आफजाई करने डीसी जम्मू अजीत कुमार साहू, सतपाल लखोत्रा, डा. आशुतोष मौजूद रहे।