फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बदलाव को विस चुनाव ऐतिहासिक मौका : मुफ्ती

बदलाव को विस चुनाव ऐतिहासिक मौका : मुफ्ती

Wed, 06 Aug 2014 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Wed, 06 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू (ब्यूरो)। पीडीपी के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव रियासत के लोगों को भाग्य बदलने का ऐतिहासिक मौका है। वह जम्मू-कश्मीर को नई दिशा और प्रगति तक पहुंचाने के लिए सही चुनाव करें। लोकसभा चुनाव में जनता ने साझा सरकार को नकार कर अपनी स्थिति साफ कर दी है। वह अब राज्य में अमन के साथ विकास चाहते हैं। इस बीच, मंगलवार को एक समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता दीपक हांडा कई समर्थकों के साथ पीडीपी में शामिल हुए। मुफ्ती ने कहा कि पीडीपी ने अपने कार्यकाल में राज्य के सभी खित्तों में समान विकास करवाया। पार्टी के मुख्य एजेंडे में राज्य के निवासियों का राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण करना है। उन्होंने दावा किया कि सत्ता में दोबारा आने पर पीडीपी राज्य के लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देगी। पार्टी सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। रियासत के विकास को गति देना प्रमुखता रहेगी। लोगों को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए रियासत में मौजूदा प्राकृतिक जलस्रोतों को प्रयोग में लाया जाएगा। पार्टी में शामिल हुए हांडा ने कहा कि वह पीडीपी के एजेंडों तक जगह-जगह तक पहुंचाने में योगदान देंगे। समारोह में स. रंगील सिंह, यशपाल शर्मा, त्रिलोक सिंह बाजवा, वेद महाजन, दमन बसीन, शांति देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed