फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   डिसप्ले योर टैलेंट स्पर्धा में कटौती

डिसप्ले योर टैलेंट स्पर्धा में कटौती

Sat, 02 Aug 2014 05:31 AM IST
Jammu
Jammu Updated Sat, 02 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। स्नातक पहले वर्ष में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होने के कारण इस बार डिसप्ले योर टैलेंट की समय सारिणी में कटौती की गई है। अमूमन एक माह तक चलने वाली इन प्रतियोगिताओं की अवधि कम करके आधी कर दी गई है। इसमें विश्वविद्यालय में एक ही दिन में कई सभागारों में एक साथ कई प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। आगामी दस सितंबर से लोकनृत्य के साथ टैलेंट के महाकुंभ का आगाज होगा। इस बार 18 दिन तक अंतर कालेज/डिपार्टमेंटल फाइन आर्टस, साहित्य, संगीत, नृत्य और थियेटर से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस बार कालेजों में पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर माह में आयोजित हो रही हैं। जिसके लिए अकादमिक और अन्य दूसरी गतिविधियों के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। इसमें अधिकांश कल्चरल और अन्य खेल गतिविधियों को सितंबर से अक्तूबर माह में संपन्न करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें स्टूडेंट वेलफेयर विभाग, विश्वविद्यालय जम्मू की ओर से करवाए जा रहे डिस्प्ले योर टैलेंट के शेड्यूल में भी कटौती की गई है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पंकज श्रीवास्तव के अनुसार डिस्प्ले योर टैलेंट को सितंबर माह में मुकम्मल किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी के लिए पूरा समय मिल सके। इस बार विवि के जनरल जोरावर सिंह सभागार, ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार, विभाग के ग्राउंड फ्लोर और अन्य दूसरे सभागारों में एक साथ कई प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। लेकिन बड़ी प्रतियोगिताओं को एक दिन पूरा दिया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में विवि, कालेजों और बीएड विद्यार्थियों की भी भागीदारी रहती है। डिस्प्ले योर टैलेंट की तैयारियां शुरू हो गई हैं और इसे सफल बनाने के लिए कई कमेटियों का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन

ये प्रतियोगिताएं होंगी ः रंगोली, फ्लावर अरेंजमेंट, कोलाज, पोस्टर मेकिंग, क्ले माडलिंग, पेंटिंग, इंस्टालेशन, कार्टूनिंग, स्केचिंग, फोटोग्राफी, ग्रुप सांग इंडियन, अर्द्ध शास्त्रीय गायन (एकल), शास्त्रीय गायन (एकल), लाइट वोकल (एकल), वाद्य यंत्र (एकल), शास्त्रीय नृत्य (एकल), क्रिएटिव नृत्य (एकल), निबंध लेखन, लघु कथा लेखन, वाद विवाद, कविता संवाद, एलोक्योशन, क्विज प्रीलिमेनरी, क्विज, माइम, मिमेकरी, मोनो एक्टिंग, वेस्टर्न वोकल (एकल), सामूहिक गायन, स्किट, वन एक्ट प्ले, लोक नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed