{"_id":"27-50501","slug":"Jammu-50501-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी की किल्लत पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी की किल्लत पर फूटा गुस्सा
Jammu
Updated Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बिजली-पानी की किल्लत पर वीरवार को पीडीपी कार्यकर्ताआें ने पार्टी कार्यालय गांधी नगर से लेकर हाईवे तक रोष रैली निकाली और रियासती सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। वहीं, वार्ड नंबर 36 लक्कड़ मंडी के लोगों ने बिजली की भारी कटौती और कमजोर बिजली ढांचे के विरोध में जानीपुर पावर हाउस के बाहर प्रदर्शन किया। पीडीपी कार्यकर्ताओं ने उपप्रधान त्रिलोक सिंह बाजवा, गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार अमरीक सिंह रीन, वरिष्ठ नेताओं वेद महाजन, दमन भसीन, शांति देवी आदि ने रोष रैली निकाली। उन्होंने कहा कि रियासती सरकार लोगों को बिजली-पानी की सुविधा मुहैया करवाने में नाकाम साबित हुई है।
उन्होंने कहा कि कई इलाकों में ट्रांसफार्मर जले हुए हैं, लेकिन उनको बदला नहीं जा रहा है। वहीं, वार्ड नंबर 36 लक्कड़ मंडी के लोगों ने मोहल्ला चेयरमैन सतीश नायर और उपप्रधान मुकेश शर्मा की अगुवाई में जानीपुर पावर हाउस के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कमजोर बिजली ढांचे को अपग्रेड न करने से ट्रांसफार्मर जल रहे हैं और लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जानीपुर तीन नंबर फीडर से अघोषित कटौती हद से ज्यादा हो रही है। इसके अलावा कई इलाकों में जले ट्रांसफार्मरों को भी समय पर दुरुस्त न करने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।