{"_id":"27-50472","slug":"Jammu-50472-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत की प्रतिभाओं का आज होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत की प्रतिभाओं का आज होगा सम्मान
Jammu
Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रियासत का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को वीरवार को सम्मानित किया जाएगा। समारोह श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कल्चरल सेंटर (एसकेआईसीसी) में साढ़े दस बजे से होगा। राज्यपाल एनएन वोहरा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को स्टेट अवार्ड से सम्मानित करेंगे। स्वास्थ्य क्षेत्र में नाम रोशन करने वाले जीएमसी के कार्डियोलाॅजी यूनिट के एचओडी हृदय विशेषज्ञ डा. सुशील शर्मा को भी यह अवार्ड दिया जाएगा।
स्टेट अवार्ड के साथ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को 51 हजार रुपये, पदक और प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा। समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। खेल क्षेत्र में स्टेट अवार्ड पाने वालों में फेंसिंग से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रशीद अहमद चौधरी, उज्ज्वल गुप्ता, ताईक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अतुल पंगोत्रा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परवेज रसूल, शुभम खजूरिया, हैंडबाल में रीता देवी, क्याकिंग और कैनोइंग में आदिल मोहिउद्दीन वानी और थंग टा खिलाड़ी जकारिया यासिन भट्ट शामिल हैं।
बंगलूरू में अंडर 23 राष्ट्र्ीय क्रिकेट टीम के कैंप में शामिल होने गए अंतरराष्ट्रीय युवा क्रिकेटर शुभम खजूरिया के स्थान पर उनके पिता प्रदीप खजूरिया और माता वर्षा खजूरिया को स्टेट अवार्ड भेंट किया जाएगा। प्रदीप खजूरिया ने बताया कि बुधवार को वे श्रीनगर में स्टेट अवार्ड समारोह की रिहर्सल में शामिल हुए। शुभम को स्टेट अवार्ड मिलने पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि रियासत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मगर उन्हें बाहर लाने के लिए बेहतर प्रयास होने चाहिए।
विज्ञापन
फेंसिंग के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रशीद अहमद चौधरी ने कहा कि ऐसे पुरस्कारों से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है। फेंसिंग के एक अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उज्ज्वल गुप्ता ने कहा कि दूसरे राज्यों की तर्ज पर राज्य में खेलों को विकसित करने पर काम होना चाहिए। रियासत खेल क्षेत्र में दूसरे राज्यों की तुलना में काफी पीछे है। खेल ढांचे को मजबूत बनाने पर काम किया जाए। हृदय विशेषज्ञ डा. सुशील शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने
के लिए और बेहतर प्रयास किए जाने चाहिए।