{"_id":"27-50464","slug":"Jammu-50464-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन रोड पर पलटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन रोड पर पलटी कार
Jammu
Updated Thu, 24 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रेलवे स्टेशन से ग्रेटर कैलाश की ओर जाने वाली सड़क पर बुधवार की दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। मुख्य सड़क पर हुए इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से कार को सड़क से हटवाया और उसे मालिक के घर भिजवा दिया।
चालक कार लेकर छन्नी से बाहु प्लाजा जा रहा था। कार की रफ्तार अधिक थी। बारिश होने के चलते सड़क गीली भी थी। रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने पर चालक ने वाहन को मोड़ना चाहा, लेकिन तेज गति होने से वह सड़क पर ही पलट गई। कार की गति का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इसके चारों पहिये ऊपर हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को खबर दी। इसके बाद कार को सड़क से हटवाया गया। इधर, पुलिस ने कार के मालिक का पता कर उसे मौके पर बुलाया। हालांकि, हादसे का मामला दर्ज नहीं किया गया। पुलिस ने वाहन को उसके घर पहुंचवाया।