फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   आत्मविश्वास से लबरेज दिखे बच्चे

आत्मविश्वास से लबरेज दिखे बच्चे

Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बच्चों की भारी भीड़, चेहरे पर खुशी, माथे पर प्रसन्नता से टपकता पसीना....जी हां। कुछ ऐसा ही नज़ारा रविवार को जम्मू के राजकीय महिला कालेज गांधी नगर में देखने को मिला।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में रियासत के कोने-कोने से बच्चों का हुजूम उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री से सम्मान पाने वाले बच्चे उत्साह से भर हुए थे। अपने अभिभावकों के साथ आए बच्चों ने समारोह का पूरा आनंद उठाया। पुंछ, राजोरी, बसोहली, कठुआ, उधमपुर से आए बच्चों ने बताया कि वे लोग रात को ही जम्मू आ गए थे, ताकि उन्हें कार्यक्रम में समय पर पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि अच्छे अंक लेने के बाद जब अखबार में नाम आता है तो खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता लेकिन जब अखबार वाले सम्मानित करते हैं तो खुशी चौगुनी हो जाती है। खासकर रियासत के मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होना गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला एक ऐसा अखबार है जो उन्हें न केवल अपडेट रखता है, बल्कि मेधावी छात्रों को सम्मानित भी करता है।
विज्ञापन

समारोह के दौरान सम्मानित होने के बाद मुख्यमंत्री से रूबरू होने का मौका स्टूडेंट्स के लिए जीवन का यादगार पल बन गया। सम्मानित होने वाले एक छात्र ने कहा कि जब मुख्यमंत्री ने मेडल देने के बाद उससे सवाल किया तो एकबारगी मैं चकित रह गया लेकिन फिर पूरे विश्वास के साथ उनसे बातचीत की और ऐसा लगा नहीं कि सीएम से बात कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed