{"_id":"27-50024","slug":"Jammu-50024-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा ट्रेन से घटा एसआरटीसी का राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा ट्रेन से घटा एसआरटीसी का राजस्व
Jammu
Updated Sat, 12 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। एसआरटीसी बसों पर मंदी की मार पड़ने लगी है। कटड़ा तक ट्रेनों के परिचालन आरंभ होने से एसआरटीसी बसों से कटड़ा माता वैष्णो देवी आधार शिविर तक जाने वाले माता के भक्तों के रुझान में कमी आई है। इससे रेलवे स्टेशन जम्मू परिसर से चलने वाली एसआरटीसी बसों पर मंदी की मार पड़ने लगी है। जानकारी के मुताबिक चार जुलाई से पहले तक यहां पर रोजाना का राजस्व लगभग पचास से पचपन हजार तक आता था लेकिन अब यह राजस्व घटकर 65 फीसदी तक पहुंच गया है, जबकि दिनों दिन इस राजस्व में गिरावट दर्ज की जा रही है। उल्लेखनीय है कि चार जुलाई को चालीस हजार के करीब राजस्व आया था, जिस दिन ट्रेन का उद्घाटन हुआ था। पांच जुलाई को 24 हजार रुपये के करीब राजस्व आया था। छह जुलाई को करीब 19 हजार, सात जुलाई को 8 हजार रुपये, आठ जुलाई को 11 हजार एवं 9 जुलाई को 24 हजार के करीब राजस्व आ सका। एक एसआरटीसी कर्मी के मुताबिक पांच बजे से लेकर सात बजे शाम तक प्रतिदिन रेलवे स्टेशन जम्मू परिसर से एसआरटीसी की छोटी-बड़ी बसें कटड़ा के लिए चला करती हैं। गौरतलब है कि रेल का किराया बीस रुपये जम्मू से कटड़ा तक का है, जबकि एसआरटीसी छोटी-बड़ी बसों के किराये 86, 70 और 54 रुपये निर्धारित हैं, जो विभिन्न स्तर वाली बसों की हैं।
विज्ञापन