{"_id":"27-49196","slug":"Jammu-49196-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली और पानी के लिए सड़क पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली और पानी के लिए सड़क पर जाम
Jammu
Updated Sat, 21 Jun 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। बिजली और पानी की किल्लत से गुस्साए दोमाना के लोअर बहलें के लोगों ने शुक्रवार को एक घंटे के करीब जम्मू अखनूर मार्ग बंद रखा। दोपहर को चिलचिलाती धूप में पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चे प्रदर्शन में शामिल रहे। सड़क पर टायर और अन्य सामान जला कर लोगों ने सरकार, बिजली और पीएचई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ दोमाना संजय परिहार ने लोगों के समझाने के बाद लोगों ने जाम खोला। प्रदर्शन के दौरान दोनों वाहनों की कतार लगी रही।
शुक्रवार दोपहर को लोअर बहलें के लोगों ने बिजली और पानी को लेकर खूब हल्ला किया। लोगों ने आरोप लगाया कि गत सात दिनों से यहां का ट्रांसफार्मर खराब है। पांच दिनों के बाद उसे मंगलवार को लगाया गया, लेकिन बुधवार को बह फिर खराब हो गया। इसको लेकर क्षेत्र में तैनात विभागीय अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। प्रदर्शनकारियों में शामिल सरपंच शमशेर सिंह, नत्था राम ने बताया कि तपती गर्मी में ट्रांसफार्मर खराब होने के बारे में विभाग को बताया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरी में लोगों को सड़काें पर उतरना पड़ा। उन्होंने बताया कि पीएचई विभाग का भी यही हाल है। कई दिनों से मोटर खराब है। क्षेत्र में पीने के पानी की भारी किल्लत है। विभागों को चाहिए कि समस्या को जल्दी हल करें।