फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बीमारी से तंग आकर लगा लिया फंदा

बीमारी से तंग आकर लगा लिया फंदा

Sat, 21 Jun 2014 05:35 AM IST
Jammu
Jammu Updated Sat, 21 Jun 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। बीमारी से तंग आकर पूरन नगर न्यू प्लाट के एक व्यक्ति ने शुक्रवार को अपने घर के पास टावर से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक पोलियो से पीड़ित था। उसकी दोनों आंखों की रोशनी भी चली गई थी। मृतक ने अपनी पगड़ी को ही मौत का फंदा बना लिया। रिहाड़ी चुंगी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पुरन नगर निवासी धनबीर सिंह (35) ने सुबह तकरीबन तीन बजे ने टावर से लटकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता दलजीत सिंह के मुताबिक रोजाना की तरह शाम को घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। धनबीर अपने कमरे में सो गया था। तड़के जब धनबीर की मां उसे कमरे में नहीं पाया। इसके बाद वह बाहर आईं तो देखा कि टावर के साथ धनबीर का शव लटक रहा था। यह देख वह जोर से चिल्लाई। इससे परिवार के बाकी लोग भी जाग गए। इसके बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। घरवालों ने इसके बाद पुलिस को खबर दी। पुलिस के अनुसार धनबीर को कई बीमारियों ने घेर लिया था। इसकी वजह से वह चिड़चिड़ा हो गया था। परिवार के लोग उसे ढांढस बंधाते थे। बीमारियों की वजह से वह अक्सर खुद को कोसता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed