{"_id":"27-48009","slug":"Jammu-48009-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हो सकेगी न्यूरो सर्जरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में हो सकेगी न्यूरो सर्जरी
Jammu
Updated Wed, 21 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। स्वास्थ्य मंत्री ताज मोहिउद्दीन ने मंगलवार को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जम्मू में न्यूरो सर्जरी, गेस्ट्रोलाजी यूनिट का उद्घाटन किया। इसके अलावा अस्पताल में 128 स्लाइस मल्टी डिटेक्टर सीटी स्कैन, बायो केमिस्ट्री और इम्युनोएसी लैब शुरू की गई। नेफरोलाजी यूनिट में डायलेसिस की नई स्लैड मशीनों को भी जनता को समर्पित किया गया। इसमें सात स्लैड मशीनों के साथ कुल चौदह मशीनें स्थापित की गई हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जीएमसी के बाद सुपर स्पेशलिटी में न्यूरो सर्जरी शुरू करने के साथ मरीजों को काफी राहत मिलेगी। इसी तरह डायलेसिस में स्लैड मशीनों से भी मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। इन मशीनों से कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के भी डायलेसिस किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि रियासत में पहली 128 स्लाइस मल्टी डिटेक्टर सीटी स्कैन मशीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में लगाई गई है।
इस बीच स्वास्थ्य मंत्री ने विभिन्न विभागों के एचओडी के साथ बैठक कर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने पर चर्चा की। जीएमसी के प्रिंसिपल डा. घनश्याम देव गुप्ता के अनुसार नई सीटी स्कैन मशीन से दिमाग, हृदय आदि की एेंजियोग्राफी भी की जा सकती है। थ्री डी फारमेट पर चलने वाली इस मशीन से कम समय में बेहतर नतीजे आते हैं। बुधवार को भी स्वास्थ्य मंत्री का जीएमसी में गर्ल्स हास्टल, फोटो गैलरी सेक्शन, सर्जरी के माडल थियेटर के अलावा एसएमजीएस में ईएनटी थियेटर के उद्घाटन करने का कार्यक्रम है।