फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   खिलाड़ियों को मिलेगा जिम्नेजियम हाल

खिलाड़ियों को मिलेगा जिम्नेजियम हाल

Sun, 06 Apr 2014 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Sun, 06 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। विश्वविद्यालय में खेलों को बढ़ावा देने की कवायद तेज की गई है। इस दिशा में विवि कैंपस में मल्टीपर्पज ट्रेनिंग हाल का निर्माण किया जा रहा है। पांच मंजिला इस प्रोजेक्ट में पहले चरण में दो मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। इसमें ट्रेनिंग हाल सहित अन्य कई खेल गतिविधियां शुरू होंगी। दो साल में मुक्कमल होने वाले इस प्रोजेक्ट पर प्रस्तावित तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

कैंपस में जिम्नेजियम हाल के साथ मल्टीपर्पज ट्रेनिंग हाल का निर्माण किया जा रहा है। शारीरिक शिक्षा विभाग, विवि के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ के अनुसार मल्टीपर्पज ट्रेनिंग हाल का निर्माण कैंपस विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसमें मल्टीपर्पज ट्रेनिंग हाल के अलावा कई इंडोर खेल गतिविधियां शामिल होंगी। प्रोजेक्ट में एक लाइब्रेरी, बीपीएड, एमपीएड विद्यार्थियों के लिए तीन क्लास रूम, चार फैकल्टी रूम, एक लैबोरेटरी और एक 401* 40 फुट के स्टोर का निर्माण करवाने का भी प्रस्ताव है। पहले चरण में डबल स्टोरी भवन का निर्माण किया जा रहा है लेकिन भविष्य में मल्टीपर्पज हाल के अलावा पांच स्टोरी भवन बनाने की योजना है। ऊपर वाली स्टोरी में डोरमेटरी, हास्टल आदि का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन को करीब दस करोड़ रुपऐ का प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए भेजा गया है। इसमें एक आधुनिक फेंसिंग हाल का निर्माण भी किया जाना है। उनके अनुसार अगर सभी प्रोजेक्ट समय पर पूरे होते हैं, तो कैंपस के अलावा दूसरे जिला और दूरवर्ती क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा। अभी तक कैंपस में बाहरी छात्रों को ठहराने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed