{"_id":"27-45308","slug":"Jammu-45308-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवादी हमले बढ़ सकते हैं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवादी हमले बढ़ सकते हैं
Jammu
Updated Sun, 09 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। सीमा सुरक्षाबल ने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को संपन्न सेना की पासिंग आउट परेड के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बल के महानिरीक्षक पीएस संधु ने कहा कि वे किसी भी चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने वर्तमान स्थिति को बेहतर बताया, लेकिन चुनावों के दौरान हमले बढ़ने की संभावना से भी इंकार नहीं किया। गर्मियों के मौसम में बर्फ के पिघलने के साथ ही घुसपैठ के प्रयास अधिक होते हैं। इस बार भी ऐसा हो सकता है। सीमा पार अभी भी आतंकी ट्रेनिंग शिविर चल रहे हैं और उनकी संख्या घटने के बजाय बढ़ी ही है। इसके बावजूद सीमा पर तैनात सेना, सीमा सुरक्षाबल तथा अन्य बल ऐसी किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हर समय तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हमेशा की तरह इस बार भी चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न करवाएं जाएंगे।’
विज्ञापन