फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   15 हजार करदाताओं पर 1147 करोड़ बकाया

15 हजार करदाताओं पर 1147 करोड़ बकाया

Wed, 19 Feb 2014 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Wed, 19 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। रियासत में पंद्रह हजार से अधिक टैक्स डिफाल्टरों के पास 1147 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी है। विधानसभा में वित्त विभाग की अनुदान मांगों में कटौती प्रस्तावों का उत्तर देते हुए वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर ने सदन को यह जानकारी दी। वित्त मंत्री राथर ने कहा कि रियासत में 15 हजार 139 टैक्स डिफाल्टर चिह्नित हैं। चर्चा के बाद विधायकों ने कटौती प्रस्ताव वापस ले लिए और वित्त विभाग के 11 हजार 170 करोड़ 28 लाख रुपये की अनुदान मांगों को विधानसभा से मंजूरी मिल गई। योजना विकास विभाग की 3542.19 करोड़ की अनुदान मांगों को भी सदन ने मंजूर कर लिया। समय के अभाव में योजना मंत्री अजय सडोत्रा के बदले वित्त मंत्री ने ही उत्तर दिया।
विज्ञापन

वित्त मंत्री राथर ने कहा कि कश्मीर की तुलना में जम्मू से अधिक टैक्स संग्रह हुआ है। राथर ने कहा कि हालांकि आंतरिक संसाधन बढ़ाने में पूरी रियासत का योगदान है। उन्होंने क्षेत्रीय भेदभाव के आरोपों को भी खारिज किया। लखनपुर में वसूला जाने वाला टैक्स पूरे रियासत के लिए है और वहां सभी टैक्स देते हैं। प्रवेश कर से 140 करोड़ की वसूली हुई। मोटर स्पिरिट टैक्स से 672 करोड़ की आमदनी हुई। कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने कश्मीर से अपने डिपो हटाकर जम्मू में शिफ्ट कर लिया है। इन कंपनियों ने 648 करोड़ रुपये का टैक्स भरा है।
विज्ञापन

राथर ने कहा कि टैक्स डिफाल्टरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसमें कोई समझौता नहीं होगा। वाणिज्य कर विभाग ने इस साल दिसंबर तक 41.86 करोड़ की वसूली की है। टैक्स डिफाल्टरों के संपत्ति जब्त किए जाने का भी प्रावधान है। हाईकोर्ट भी इस मामले की मानीटरिंग कर रहा है। रियासत में डीलरों और कर्मचारियों को जरूरी सुविधाएं भी मुहैया करा रही है। विभाग का कंप्यूटरीकरण हुआ है। ई पेमेंट और ई रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। 2008-9 में टैक्स से 2683 करोड़ की आय हुई थी जो अब बढ़कर 6700 करोड़ पर पहुंच गई है। वैट में आय 594.24 करोड़ से बढ़कर 1475.26 करोड़ पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed