{"_id":"27-43693","slug":"Jammu-43693-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमाणु ऊर्जा से लेकर गणित तक पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमाणु ऊर्जा से लेकर गणित तक पर होगा मंथन
Jammu
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। साइंस कांग्रेस के दूसरे दिन भी विज्ञान से जुड़े विभिन्न मुद्दों और पहलुओं पर चर्चा होगी। चार फरवरी की शुरुआत सुबह नौ बजे जनरल जोरावर सिंह सभागार में प्रो. राजा रमणा स्पेशल नियंत्रित लेक्चर से होगी। इसमें भारत सरकार के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर और डीएई होमी भावा चेयर प्रोफेसर डा. आर चितंबरम मुख्य वक्ता होंगे। उसके अलावा सुबह दस बजे जनरल जोरावर सिंह सभागार में विशेष निमंत्रित व्याख्यान होंगे। इनमें आर गडागकर (वार एंड पीस: कंफ्लिक्ट एंड कोआपरेशन इन एन इनसेक्ट सोसाइटी), दीपांकर चटर्जी (फिनोटाइप माक्रोएररे आफ माइक्रोबैक्टेरियम समेगमैटिक्स इन डिफरेंट एंटीबायोटिक्स: रोल आफ सेकंड मेसेंजर इन एंटीबायोटिक सेंसटिविटी) और जीएन काजी (साइंटिफिक एविडेंस बेसड नेचुरल मेडिसिनल प्रोडक्ट फार इंडियन सिस्टम आफ मेडिसन) पेपर पढ़ेंगे। सुबह 11 बजे से बिजनेस स्कूल के कनवेंशन हाल में प्रो. अवतार सिंह पेंटल सिंपोजियम का आयोजन किया जाएगा। इसमें कनाडा के जीडी लापैसचक, के पवन सिंगल, मैकमनस ब्रूस, मोरैड मार्टिन, एनपी ग्रैंट और चेक गणराज्य के बी असटैडल पेपर पढ़ेंगे। चार फरवरी को सुबह 11 बजे कंप्यूटर साइंस के सभागार हाल में डा. आर्य भट्ट सिंपोजियम होगा, जिसमें स्पेन से डेल रिया एजेंस, ब्राजील से पैलकिनो एम सीजर, राजेंद्र भाटिया, जमर्नी से डब्ल्यू किम्मरली और अमेरिका से डब्ल्यू हेल्स एलफर्ड पेपर पढ़ेंगे। इसके अलावा चार फरवरी को प्रो. नील रत्न धर सिंपोजियम, प्रो. बीके बछावत सिंपोजियम, प्रो. अमूल्य चिंद्र उकैल सिंपोजियम आदि का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन