{"_id":"27-43651","slug":"Jammu-43651-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में नौकरी दिलाने वाले ठगों पर केस दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में नौकरी दिलाने वाले ठगों पर केस दर्ज
Jammu
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नवाबाद थाना के अंतर्गत श्रीनगर के एक व्यक्ति ने जम्मू के तीन लोगों के खिलाफ सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देने की शिकायत दर्ज करवाई है। इस पर पुलिस ने बारामुला, श्रीनगर निवासी बशीर अहमद की शिकायत पर जम्मू के तीन लोगों पर सेना में नौकरी दिलाकर ठगने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक एफआईआर में आरोपियों को नामजद नहीं किया गया है। पुलिस के मुताबिक बारामुला, श्रीनगर निवासी बशीर अहमद ने शिकायत में बताया कि जम्मू के रहने वाले तीन लोग श्रीनगर में उनके इलाके में आए थे और यहां पर उन्होंने सेना में नौकरी दिलाने को कहा। शिकायतकर्ता के मुताबिक उन्होंने कुछ लोगों से हजारों रुपये भी ले लिए और जम्मू आकर संपर्क करने की बात कही। सेना में नौकरी मिलने के लालच में वे जम्मू आए तो यहां आकर उक्त लोगों के नंबर पर संपर्क किया लेकिन उसने कोई संपर्क नहीं हुआ। तब बशीर अहमद ने इसकी शिकायत नवाबाद पुलिस को दी और सारी बात बताई। पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन