{"_id":"27-43501","slug":"Jammu-43501-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगों से दिया जल और जीवन बचाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगों से दिया जल और जीवन बचाने का संदेश
Jammu
Updated Sat, 25 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून/जम्मू। जल बचाओ-जीवन बचाओ विषय पर हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने रंग के जरिए जल और जीवन बचाने के तरीके सुझाए। केंद्रीय भूमि जल बोर्ड की तरफ से शुक्रवार को सहारनपुर रोड स्थित एक होटल में पेंटिंग प्रतियोगिता हुई, जिसमें हिमाचल, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों को पछाड़ उत्तराखंड ने बाजी मारी।
प्रियंवदा को पहला स्थान हासिल हुआ। उन्हें 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। जम्मू-कश्मीर के शिवांग चौहान और हिमाचल प्रदेश की सुरभि को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इन्हें क्रमश: 30 हजार और 15 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए।
प्रतियोगिता में कक्षा छह, सात और आठ के कुल 35 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। उन्हें भी सांत्वना पुरस्कार के रूप में तीन-तीन हजार का पुरस्कार मिला। बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के अध्यक्ष सुशील गुप्ता, उर्मिला खाती, अरुण कुमार, एनपीएस नागी आदि उपस्थित रहे।