{"_id":"27-43499","slug":"Jammu-43499-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 डाक्टरों के पद भरे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 डाक्टरों के पद भरे जाएंगे
Jammu
Updated Sat, 25 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। स्वास्थ्य मंत्री शब्बीर अहमद खान ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए शीघ्र खाली सात सौ पद भरे जाएंगे। इसके लिए पब्लिक सर्विस कमीशन (पीएससी) में भर्ती की प्रक्रिया अंतिम चरण में चल रही है। पालियां, राजोरी में शुक्रवार को 1.07 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित प्राइमरी हेल्थ सेंटर के भवन का उद्घाटन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा सेवाओं को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रियासत के ग्रामीण और दूरवर्ती क्षेत्रों में विशेष योजनाओं को पूरी तरह से अमल में लाने के लिए सरकार प्रयासरत है। स्वास्थ्य विभाग में डाक्टरों के खाली पद भरने पर ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में डाक्टरों की कमी को दूर करने के लिए प्राथमिकता पर काम किया जाएगा। उन्होंने पंचों सरपंचों से अहम योगदान देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को मनरेगा, एनआरएचएम, पीएमजीएसवाई, आरएपीडीआरपी, एसएसए, रमसा आदि योजनाओं का पूरा लाभ देने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने 15 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे हिमाल्टर पुल के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय पर पुल का निर्माण करके लोगों को राहत देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने 15 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे हिमाल्टर पुल के कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय पर पुल का निर्माण करके लोगों को राहत देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन