{"_id":"27-43451","slug":"Jammu-43451-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी
Jammu
Updated Sat, 25 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर/कटड़ा। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दौरे के मद्देनजर उनकी सुरक्षा टीम ने वीरवार को उधमपुर और कटड़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंच सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पीएम की सुरक्षा में तैनात स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के डीआईजी एल डोरचे के अलावा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों, जीआरपी और आरपीएफ के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। बताया जाता है कि एसपीजी की रिपोर्ट के बाद ही तीन फरवरी को प्रस्तावित उधमपुर-कटड़ा रेल मार्ग के उद्घाटन की औपचारिकताओं पर अंतिम मुहर लगेगी।
वीरवार दोपहर बाद रेलवे स्टेशन उधमपुर पर पहुंचे एसपीजी के डीआईजी डोरचे ने आर्मी और एयरफोर्स के अलावा जेके पुलिस के आला अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। साथ ही उधमपुर स्टेशन के पास बने वैकल्पिक हैलीपैड का भी मुआयना किया। बताया जा रहा है कि निर्धारित तिथि पर प्रधानमंत्री पहले टेक्निकल हवाई अड्डा उधमपुर पहुंचेंगे। उसके बाद उधमपुर-कटड़ा रेल लाइन को हरी झंडी दिखाएंगे। एसपीजी द्वारा सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं का जायजा लेने के बाद इसके लिए अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी। अफसरों के इस दौरे के चलते एकाएक उधमपुर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा इंतजाम में बढ़ोतरी कर दी गई। कटड़ा-उधमपुर के मध्य टनल, ब्रिज और स्टेशन पर भी सुरक्षा बल के जवानों को जल्द ही तैनात करने के संकेत भी दिए गए। डीआईजी डोरजे करीब एक घंटा तक कटड़ा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के विभिन्न स्थानों का बारिकी से निरीक्षण किया। दूसरी तरफ प्लेटफार्म के आसपास के मार्गों को भी चमकाने का काम तेज गति से जारी है।