{"_id":"27-43449","slug":"Jammu-43449-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा, फिर भी ताबड़तोड़ चोरियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा, फिर भी ताबड़तोड़ चोरियां
Jammu
Updated Sat, 25 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पिछले कुछ दिनों में चोरी की घटनाओं में अचानक बढ़ोतरी आ गई है। गणतंत्र दिवस की कड़ी सुरक्षा के बावजूद चोरों का आतंक जारी है। बैंक में ताला तोड़ने का प्रयास, एक रात तीन दुकानों मेें चोरी के प्रयास के अलावा शहर के बाहरी क्षेत्र में घरों में भी चोरी की घटनाएं हुई है। एक सप्ताह में एक दर्जन चोरी की वारदातें हुई और पुलिस सुरक्षा को लेकर प्रश्न चिन्ह लग गया है।
पुलिस के अनुसार चोर गिरोह शहर के बाहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में सबसे अधिक सक्रिय है। मंगलवार रात को अरनिया क्षेत्र में चोरों ने ग्रामीण बैंक की दो शाखाओं में ताला तोड़कर सेंध लगाने का प्रयास किया। सतवारी क्षेत्र में ही रविवार को एक साथ तीन दुकानाें में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों का सामान उड़ा लिया। अन्य घटना में मोबाइल की दुकान में चोरी की घटना हुई। दोमाना क्षेत्र में विजिलेंस में तैनात एक एसपी के घर को भी नहीं बख्शा। इसके बाद ही एक व्यापारी के घर से भी गहने व नकदी उड़ा लिए गए। त्रिकुटानगर थाना क्षेत्र में भी चोरी की तीन घटनाएं हुई हैं। पुलिस ने इसी क्रम में अलबत्ता एटीएम चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया और आठ लोगों को पकड़ा। चोरी की इन बढ़ती घटनाओं पर पुलिस ने रात की गश्त को बढ़ा दिया है।