{"_id":"27-43445","slug":"Jammu-43445-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे बंदः मुसाफिरों की मुसीबतें अभी भी बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे बंदः मुसाफिरों की मुसीबतें अभी भी बरकरार
Jammu
Updated Sat, 25 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बारिश और बर्फबारी की वजह से नेशनल हाइवे बंद होने से यात्रियों को बस स्टैंड में तीसरे दिन तक रुकने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे यात्रियों की संख्या पांच सौ से पार पहुंच गई। वहीं प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। मध्यम वर्ग के लोग होटल में रुकने को मजबूर हैं, तो आम लोगों को बस अड्डे के प्लेटफार्म पर रात गुजारने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि उनके पास पैसे खत्म होने लगे हैं। अगर जल्द व्यवस्था नहीं हो सकी, तो उनके लिए जम्मू में और दिन रुकना मुश्किल हो जाएगा।
रास्ता बंद होने की वजह से बस अड्डे पर बुधवार तक चार सौ से पांच सौ यात्री फंस गए थे, जिन्हें श्रीनगर रवाना होने के लिए रास्ता खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। वीरवार को भी यात्रियों को खासी दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। होटल में यात्री रुकने को मजबूर हैं। बस स्टैंड में दो दिन से फं सी शकीला फैयज को लोलाब, कुपवाड़ा जाना है। शकीला ने बताया कि होटल में तीन सौ प्रति दन के हिसाब से किराया देकर रह रही है। पैसे खत्म होने वाले हैं। प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। श्रीनगर निवासी बेगम भी दो दिन से जम्मू में है। वह दो दिनों से बस अड्डे पर रहने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि बारिश और सर्दी की वजह से दिक्कत बढ़ गई है। शटपुरा, कुपवाड़ा निवासी सईदा बेगम के मुताबिक दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ बस स्टैंड में तीसरा दिन हो गया है। अभी तक घर पहुंचने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा है। जालंधर से वापस आए दर्दपुरा, कुपवाड़ा निवासी मोहम्मद इकबाल ख्वाजा को बस स्टैंड में फंसे तीन दिन हो गए हैं। इकबाल का कहना है कि घर वालों के साथ फोन पर ही बात हो रही है। इसी तरह से हैदरपुरा, श्रीनगर निवासी नजीर अहमद ने बताया कि वह दिल्ली से जम्मू वीरवार को पहुंचा, लेकिन आगे रास्ता बंद होने से जम्मू में ही रुकना पड़ रहा है।