{"_id":"27-43257","slug":"Jammu-43257-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनियन की बैठक में मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनियन की बैठक में मारपीट
Jammu
Updated Mon, 20 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नगरोटा में यूनियन की बैठक के दौरान अचानक कुछ बाहरी तत्वों ने मारपीट की। मारपीट के दौरान तीन लोग घायल हो गए और तीनों को जीएमसी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार फोर लेन हाईवे निर्माण मजदूर यूनियन की शनिवार को बैठक हुई। बैठक यूनियन अध्यक्ष शौकत अली निवासी पंजग्राई कर रहे थे। इस निर्माण में शौकत का बेटा जावेद इकबाल भी मौजूद था। अचानक कुछ लोग आए और उन्होंने बैठक में हंगामा मचा दिया। हंगामा दोनों तरफ से हुआ और बात मारपीट तक पहुुंच गई। इस मारपीट में बाहर से आए लोगों में शामिल मोहम्मद हनीफ निवासी रियासी मौजूदा निवास उधमपुर को भी चोट आई। मारपीट की सूचना मिलते ही नगरोटा एसएचओ परवेज भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस केे पहुंचते ही दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। पुलिस हस्तक्षेप से मामला रफा-दफा हुआ। रविवार को शौकत, जावेद जीएमसी अस्पताल उपचार के लिए पहुंचे। इसी बीच, अन्य गुट का मोहम्मद हनीफ भी अस्पताल पहुंच गया। तीनों का मारपीट का एमएलसी बना और प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। पुलिस के अनुसार बयान दर्ज किए गए हैं। मारपीट का मामला भी दोनों पक्ष से दर्ज किया जाएगा। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन