{"_id":"27-41559","slug":"Jammu-41559-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक कालोनी फुटबाल के क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक कालोनी फुटबाल के क्वार्टर फाइनल में
Jammu
Updated Thu, 12 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जीजीएम साइंस कालेज के मैदान पर बुधवार को कांटे की टक्कर में सडन डेथ में यंग रोवर्स ने एसआरटीसी को 15-14 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। गत दिन खराब रोशनी के कारण स्थगित किए गए इस मुकाबले में दोनों टीमें निर्धारित समय में कोई गोल नहीं कर सकी थीं। इसके बाद दोनों को 16-16 पेनाल्टी शूट दिए गए, जिसमें आखिर में किस्मत ने यंग रोवर्स का साथ दिया। इसके अलावा जेकेपीडीसी ने मूसा क्लब और सैनिक कालोनी ने विजय क्लब को शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई।
गत दिवस यंग रोवर्स और एसआरटीसी के बीच हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले में दोनों ही टीमें सडन डेथ में 11-11 से बराबरी पर चल रही थी। बुधवार को दोनों टीमों को अतिरिक्त पांच-पांच पेनाल्टी दिए गए। इसमें यंग रोवर्स ने 15-14 से बाजी अपनी तरफ खींच ली। एक अन्य मुकाबले में जेकेपीडीसी ने एकतरफा मुकाबले में मूसा क्लब को 4-0 से शिकस्त दी। मैच के शुरू से ही पीडीसी के खिलाड़ियों ने जोरदार आक्रमण जारी रखे और उन्हें सफलता भी मिली। मैच के 18वें ही मिनट में बिलाल ने शानदार मूव बनाते हुए बाल को गोल पोस्ट में डालकर पीडीसी को पहली सफलता दिलाई। हालांकि पहले हाफ में इसके बाद दोनों ओर से कोई गोल नहीं हो सका। दूसरे हाफ में अजी दोमेनजो ने 42वें मिनट में प्रतिद्वंद्वियों की रक्षापंक्ति को भेदते हुए बाल को गोल पोस्ट में डालकर 2-0 से बढ़त दिलाई। मैच के 63वें मिनट में आमिर ने शानदार गोल ठोककर टीम को 3-0 से बढ़त दिलाई। दोमेनजो ने अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए 73वें मिनट में शानदार अपना दूसरा और टीम की ओर से चौथा गोल ठोककर जीत की दहलीज तक पहुंचाया। एक अन्य मुकाबले में सैनिक कालोनी ने कांटे की टक्कर में विजय क्लब को 1-0 से पराजित किया। पहले हाफ में दोनों ओर से शानदार खेल हुआ। दोनों ही ओर से रक्षापंक्ति मजबूत होने से किसी को भी कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी लेकिन दूसरे हाफ में 51वें मिनट में सैनिक कालोनी की ओर से धर्मपाल ने गोल्डन गोल ठोककर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।