फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जम्मू का कैदी पंजाब से फरार

जम्मू का कैदी पंजाब से फरार

Sat, 07 Dec 2013 05:45 AM IST
Jammu
Jammu Updated Sat, 07 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। सेंट्रल जेल कोट भलवाल में पिछले काफी समय से बंद एक कैदी सोनू जालंधर (पंजाब) से फरार हो गया। इस मामले में जिला पुलिस लाइन के तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार सोनू को मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य आपराधिक मामलों मेें जम्मू पुलिस ने दबोचा था। सोनू जालंध्ार का ही निवासी है। बाद में उसे न्यायिक हिरासत में कोट भलवाल सेंट्रल जेल भेज दिया। सोनू के खिलाफ पंजाब में भी कई मामले दर्ज हैं। पंजाब की कोर्ट में पुराने केसों के सिलसिले में तारीख थी। जम्मू जिला पुलिस लाइन से पुलिस का विशेष सुरक्षा दस्ता वीरवार को जम्मू से निकला। सोनू को कोट भलवाल जेल से अपने साथ लिया और उसे पंजाब ले गए। कोर्ट में पेश करने के दौरान सोनू हथकड़ी समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

सोनू के फरार होने से साथ में गए जम्मू कश्मीर के तीन पुलिसकर्मियों में हडकंप मच गया। उन्होंने सोनू को दोबारा पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह चकमा देने में कामयाब रहा। कैदी के फरार होने की सूचना जम्मू-कश्मीर पुलिस को भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इसकी सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस से भी संपर्क किया। सोनू के फरार होने की जानकारी दी गई। जम्मू जिला पुलिस से गए तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के भी आदेश जारी किए गए। पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में चुप्पी साध ली है। सूत्रों के अनुसार कैदी को जेल प्रशासन को वापस सौँपना था। समय पर सोनू को वापस कोट भलवाल जेल पेश नहीं किया गया तो जेल प्रशासन भी कार्रवाई कर सकता है। गौरतलब है, पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण कई साल पहले फायरिंग मामले के आरोपी एक कैदी काका हुसैन भी कोर्ट परिसर से सरकुलर रोड के रास्ते हथकड़ी समेत फरार हो गया था। उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल से भी कुछ समय पहले एक कैदी फरार हो गया। लेकिन बाद में उसे पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed