{"_id":"27-39177","slug":"Jammu-39177-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेस में कठुआ और परेड चैंपियन बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेस में कठुआ और परेड चैंपियन बने
Jammu
Updated Wed, 09 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। अंतर कालेज चेस चैंपियनशिप में गवर्नमेंट डिग्री कालेज कठुआ और महिला कालेज परेड ने अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर पुरुष और महिला वर्ग के खिताब अपने नाम किए। दोनों ही मुकाबलों में आखिर तक कांटे की टक्कर रही। अंत में विजेता टीम के खिलाड़ी बाजी मारने में सफल रहे।
उल्लेखनीय है कि नार्थ जोन अंतर विवि चेस चैंपियनशिप के चलते गत सितंबर माह में अंतर कालेज चेस चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले को स्थगित किया गया था, जिसे मंगलवार को आयोजित किया गया। विवि में हुए खिताबी मुकाबले में गवर्नमेंट डिग्री कालेज कठुआ ने जीजीएम साइंस कालेज को कांटे की टक्कर में 3-2 से शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। निर्धारित समय में दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाया लेकिन दोनों ही ओर से रक्षापंक्ति मजबूत रहने से दोनों 2-2 से बराबरी पर रही। इसके बाद बेस्ट बनाम बेस्ट में कठुआ के खिलाड़ियों ने जीत अपनी झोली में डाल ली। पहले मुकाबले में कठुआ के पुरुषोत्तम सिंह ने साइंस कालेज के सुखदेव सिंह को पछाड़ा। अगले दो सेट में साइंस कालेज के सुनील सिंह ने संजीव जसरोटिया और प्रयास शर्मा ने मोहित सिंह जसरोटिया को पछाड़कर 2-1 से बढ़त बनाई। निर्णायक सेट में कठुआ के बशमीर मोहम्मद ने सुनील सिंह को हराकर 2-2 से बराबरी कर ली लेकिन बेस्ट बनाम बेस्ट में कठुआ के बशमीर मोहम्मद ने सुनील सिंह को पछाड़कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। महिला वर्ग में भी महिला कालेज परेड ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज उधमपुर को बेस्ट बनाम बेस्ट में 3-2 से मात देकर खिताब हासिल किया। पहले दो सेट में परेड की नवनीत कौर ने स्वधा महाजन, वर्षा रानी ने दिव्य गुप्ता को हराकर 2-0 से बढ़त बनाई। अगले दो सेट में उधमपुर की मोनिका ठाकुर ने हर्षा लंगेह और मोनिका मन्हास ने सनमीत कौर को पछाड़कर 2-2 से बराबरी कर ली। बेस्ट बनाम बेस्ट में परेड की वर्षा रानी ने मोनिका मन्हास को मात दी। निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।