{"_id":"27-39084","slug":"Jammu-39084-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी में सजी सुर और ताल की महफिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी में सजी सुर और ताल की महफिल
Jammu
Updated Mon, 07 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
कटड़ा। नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में योज्ञाश्रम परिसर में आयोजित अखिल भारतीय भेंट प्रतियोगिता के पहले दिन सुर और ताल का अनूठा संगम देखने को मिला।
पहले दिन की प्रतियोगिता में पहला स्थान संयुक्त रूप से बलवंत राज और जे. हुसैन को मिला। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान राजीव सलोत्रा, जबकि तीसरा स्थान सनम दीप सिंह को मिला। पहले दिन की प्रतियोगिता में कुल चौदह गायकों को भेंटें प्रस्तुत करने का मौका मिला। उधमपुर के बलवंत राज ने ‘जय-जय कर के’ और पंजाब के जे. हुसैन ने ‘नी मैं कमली मइया जी तेरी कमली’ भेंट प्रस्तुत की। दोनों को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्रथम स्थान के विजेताओं को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार मिला। जम्मू के राजीव सलोत्रा को ‘बोलो सारे जय-जय मां’ भेंट गाने पर दूसरा स्थान हासिल हुआ। उनको तीन हजार रुपये नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। जम्मू के सनमदीप सिंह की भेंट ‘मां तू सचमुच रानी है’ को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। उन्हें दो हजार रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पाने करने वाले गायकों को, जहां 12 अक्तूबर को होने वाले मेगा फाइनल में सीधे प्रवेश मिलेगा, वहीं दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे विजेताओं को सेमी फाइनल में एक बार फिर से खुद को आजमाने का मौका मिलेगा। स्वामी योज्ञानंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले अन्य गायकों में राजीव सिंह, अजय, सपना, संदीप, परेरना, अमन, कमलजीत, नेहा, गगनदीप आदि शामिल थे।