फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   काम नहीं तो वेतन नहीं पर सख्ती होगी

काम नहीं तो वेतन नहीं पर सख्ती होगी

Sun, 06 Oct 2013 05:39 AM IST
Jammu
Jammu Updated Sun, 06 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। सरकार ने साफ कर दिया की काम नहीं तो वेतन नहीं, की नीति पर सख्ती से अमल किया जाएगा। यह घोषणा शनिवार को विधानसभा के भीतर वित्तमंत्री अब्दुल रहीम राथर ने की। उन्होंने हड़ताल को बढ़ावा देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

राथर ने कर्मचारियों की हड़ताल पर स्पष्ट किया कि यूनियन नेताओं द्वारा नई नई मांगों को पेश कर देने के कारण यह मामला पेचीदा बनता जा रहा है। सरकार टकराव नहीं चाहती लेकिन कर्मचारी नेता मामले को सुलझाने की बजाए इसको उलझाने को तरजीह दे रहे हैं। हड़तालोें से मामले सुलझते नहीं, उलझते हैं, सरकार ऐसा नहीं चाहती। राथर ने कहा कि सरकार के गठन के बाद ही उन्होंने कर्मचारी नेताओं को बुलाकर उनसे हड़ताल का कारण पूछा था। केंद्र सरकार के छठे वेतन आयोग की सिफारिशों की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों ने उनके सामने मांगें रखीं। उनमें से अधिकतर मांगों को कई बैठकों के बाद मान भी लिया गया। सरकार ने अन्य मांगों पर विचार करने के लिए कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया और यूनियन नेताओं के साथ कई बैठकें भी कीं। कर्मचारियों द्वारा नई -नई मांगें उठाते रहने के बाद कर्मचारी काम की बजाए हड़तालों की ओर चले गए। मसले के हल के लिए हाल ही में कर्मचारी नेताओं के साथ ताजा बैठक का जिक्र भी राथर ने किया। उन्होंने बताया कि गत 17 तथा 27 सितंबर को कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में एक साथ कई मांगों को मान लेने का दबाव सरकार पर डाला गया। कभी ईद से पहले तो कभी दरबार मूव से पूर्व इनको मान लेने का अल्टीमेटम दिया गया। सरकार ने उनकी न मानी गई मांगों पर बातचीत जारी रखने का विचार प्रकट किया लेकिन कर्मचारी फिर सड़कों पर उतर आए जिसके कारण सरकारी कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहा। उन्होंने कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र को बढ़ाए जाने की मांग जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का एक बढ़ा वर्ग इस मांग का विरोध कर रहा है जबकि सरकार ने राज्य के हजारों बेरोजगार युवकों की समस्या को भी ध्यान में रखना है। उन्होंने यह फैसला सदन के सदस्यों पर छोड़ा दिया। अगर सभी दलों इस पर सहमति जताते हैं तो सरकार इस पर भी विचार कर सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार का पक्ष मजबूती के साथ रखते हुए कहा कि अगर काम नहीं तो वेतन किस बात का। सरकार नियमों को तोड़ आम जनता के लिए मुसीबतें खड़ी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाएगी। इससे पूर्व एक दर्जन से भी अधिक सदस्यों ने बहस में भाग लेकर अपने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed