फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   छात्रों से रूबरू होंगी सुनीता

छात्रों से रूबरू होंगी सुनीता

Sat, 05 Oct 2013 05:40 AM IST
Jammu
Jammu Updated Sat, 05 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। विश्वविद्यालय जम्मू के इतिहास में फरवरी 2014 को पहली बार हो रही 101वीं इंडियन साइंस कांग्रेस में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम सहित विख्यात वैज्ञानिक अपने अनुभव बांटेंगे। इसमें विश्व विख्यात एस्ट्रोनाट (अंतरिक्ष यात्री) सुनीता विलियम छात्रों के साथ रूबरू होकर उन्हें अंतरिक्ष से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी देंगी। कई शंकाओं को दूर करेंगी। इस हाईप्रोफाइल कांग्रेस का प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह आगाज करेंगे। शुक्रवार को विश्वविद्यालय जम्मू में कुलपति प्रो. मोहन पाल सिंह ईशर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रो. ईशर ने बताया कि कांग्रेस के दौरान इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के जनरल प्रधान प्रो. आरसी सोबती और डॉ. कलाम चिल्ड्रन कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे। कांग्रेस के प्रधान एवं कुलपति ने बताया कि कांग्रेस को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों और दूसरी एजेंसियों की सेवाएं ली जा रही हैं। इससे पूर्व जनरल प्रधान और उपकुलपति की बैठक में कांग्रेस से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। प्रो. सिंह ने बताया कि कांग्रेस में दुनिया भर से करीब दस हजार प्रतिनिधियों के पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान पावर प्वाइंट प्रस्तुति में जगह, पंजीकरण, केटरिंग, आपात सेवाएं और अन्य सुविधाओं पर चर्चा की गई। इसमें कांग्रेस को सफल बनाने के लिए अधिकारियों के सुझाव लिए गए। प्रो. सिंह ने कहा कि इस ऐतिहासिक कांग्रेस में स्थानीय विद्यार्थियों और वैज्ञानिकों को नया प्लेटफार्म मिलेगा। इस अवसर पर आईएससीए के स्थानीय सचिव प्रो. नरेश पाधा, प्रो. मीना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed