{"_id":"27-36144","slug":"Jammu-36144-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी ही निकला हत्यारा !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी ही निकला हत्यारा !
Jammu
Updated Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। नेहरू मार्केट में पुराने आरटीओ कार्यालय के नजदीक हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। मरने वाला जहां कबाड़ी का काम करता था, वहीं इस हत्या को अंजाम देने वाले कबाड़ी आैर कई बार रिक्शा चलाने वाले बलवान सिंह निवासी मरझाली रायपुर दोमाना को पकड़ लिया है। उसकी कमीज पर लगे खून के दाग की रिपोर्ट के बाद बलवान ने जुर्म कबूल किया। पुलिस अनुसार दोनों अक्सर आपस में बैठकर शराब पीते थे और कई बार साथ में ही कबाड़ी का काम करते थे। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान लोगों ने बिट्ट्ू कबाड़ी के तौर पर की है। उसके करीबी जानकारों को पुलिस ने थाने में बुलाया है और उनसे मृतक की पूरी पहचान कराई जाएगी। बिट्टू रात के समय में तवी में जाने वाले ट्राली के साथ भी मजदूरी करने जाता था। इसके अलावा वह कबाड़ उठाने का काम भी करता था। घटना वाली रात को उसके साथ एक अन्य कबाड़ी बलवान सिंह भी था। जो ज्यादातर रिक्शा चलाने का काम करता है। शनिवार रात तीन-चार बजे के करीब दोनों जब क्षेत्र में कबाड़ उठाने के लिए निकलने लगे तो उनका आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बलवान सिंह ने बिट्टू के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया और उसे बुरी तरह पीटकर मौके से फरार हो गया। सुबह जब बसों की आवाजाही शुरू हुई तो खून से लथपथ बिट्टू का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पकड़े गए तीन संदिग्ध व्यक्तियों से भी महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। घटनास्थल पर जो सिक्के मिले, वे बिट्टू के कबाड़ लेने के दौरान भुगतान के लिए रखे थे। बिट्टूू के कुछ जानकार भी नरवाल में काम करते हैं। उसके रिश्तेदार को बुलाया गया है, ताकि मृतक के गांव व घर का पता किया जा सके।
विज्ञापन