Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   nvidia-jensen-huang-alice-huang-american-short-seller-culper-research-report-chinese-spy

एनवीडिया विवाद में खुलासा: मई में ही उठे थे जेन्सेन के रिश्तों पर सवाल, अमेरिकी शॉर्ट सेलर की रिपोर्ट आई सामने

Thu, 12 Nov 2026 09:02 AM IST
देवेश त्रिपाठी एएनआई, सैंटा क्लारा
एएनआई, सैंटा क्लारा Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Thu, 12 Nov 2026 09:02 AM IST
सार

एनवीडिया सीईओ जेन्सेन हुआंग से जुड़े विवाद में एक नया खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म कलपर रिसर्च ने मई 2026 में ही एलिस हुआंग के साथ उनके कथित संबंधों को लेकर 40 पन्नों की रिपोर्ट जारी की थी। एलिस हुआंग को कथित चीनी खुफिया एजेंट बताया जा रहा है।

विज्ञापन
nvidia-jensen-huang-alice-huang-american-short-seller-culper-research-report-chinese-spy
कथित चीनी जासूस से रिश्तों को लेकर मई में जारी हुई थी रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग से जुड़े विवाद में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। अब सामने आया है कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म कलपर रिसर्च ने मई 2026 में ही जेन्सेन और एलिस हुआंग के कथित संबंधों को लेकर सवाल उठाए थे। एलिस हुआंग पर चीनी खुफिया एजेंट होने का आरोप है।
विज्ञापन


सीबीएस न्यूज के मुताबिक, कलपर रिसर्च ने 13 मई 2026 को 40 पन्नों की एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग और वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी रहीं एलिस हुआंग के संबंधों का जिक्र किया गया था। शॉर्ट सेलर ऐसी निवेश रणनीति अपनाते हैं, जिसमें किसी कंपनी के शेयरों की कीमत गिरने पर उन्हें फायदा होता है। कलपर रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया था कि उसने एनवीडिया के शेयरों में गिरावट का दांव लगाया हुआ है।
विज्ञापन


मेगास्पीड और एलिस हुआंग से संबंधों पर उठाए थे सवाल
न्यूज एजेंसी एएनआई के पास मौजूद रिपोर्ट की एक प्रति के मुताबिक, कलपर रिसर्च ने कहा था कि एनवीडिया ने मेगास्पीड का कई बार समर्थन किया है। रिपोर्ट में मेगास्पीड को दक्षिण-पूर्व एशिया में एनवीडिया का सबसे बड़ा चिप खरीदार बताया गया था। साथ ही कहा गया था कि अमेरिका के वाणिज्य विभाग और सिंगापुर के अधिकारी कंपनी की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जेन्सेन हुआंग ने न सिर्फ मेगास्पीड का समर्थन किया, बल्कि कंपनी के साथ कई मौकों पर जुड़े रहे। कलपर रिसर्च ने एलिस हुआंग के साथ उनके कथित करीबी संबंधों का भी उल्लेख किया था।

कलपर रिसर्च की रिपोर्ट में क्या-क्या दावे?
रिपोर्ट के अनुसार, जेन्सेन हुआंग को जून 2024 में एलिस हुआंग के साथ पार्टी करते देखा गया था। इसी महीने एपेक्स और अलीबाबा से जुड़ा एक समझौता भी दाखिल किया गया था। इसके बाद मई 2025 में ताइवान में दोनों के साथ डिनर करने का दावा किया गया। यह मुलाकात अमेरिका की ओर से व्यापार प्रतिबंधों की खबर आने के कुछ सप्ताह बाद हुई थी।

कलपर रिसर्च ने मेगास्पीड के एक मौजूदा कर्मचारी के हवाले से यह भी दावा किया था कि जेन्सेन हुआंग हर कुछ महीने में मेगास्पीड से जुड़े डेटा सेंटर जाते थे। कर्मचारी के मुताबिक, हर बार उनके साथ अलीबाबा के प्रतिनिधि भी होते थे। रिपोर्ट में कर्मचारी के हवाले से दोनों पक्षों के बीच करीबी संबंध होने की बात कही गई थी।

सीईओ पद से हटाए जाने की अटकलों के बीच शेयरों में गिरावट
इस बीच, जेन्सेन हुआंग को सीईओ पद से हटाए जाने की अटकलों के बाद एनवीडिया के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। सीबीएस न्यूज के मुताबिक, बुधवार को कारोबार बंद होने के बाद कंपनी के शेयर 8 फीसदी से ज्यादा गिरकर 159.51 डॉलर पर पहुंच गए। 

एनवीडिया की बाजार पूंजी में यह गिरावट ऐसे समय आई है, जब कंपनी की ओर से 8 नवंबर को जेन्सेन हुआंग के आचरण को लेकर जांच शुरू किए जाने की खबर सामने आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद से कंपनी के बाजार मूल्य में 450 अरब डॉलर से ज्यादा की कमी आ चुकी है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सूत्रों के हवाले से दावा किया था कि एनवीडिया का बोर्ड जल्द ही जेन्सेन हुआंग को CEO पद से हटाने की तैयारी कर रहा है। यह घटनाक्रम एलिस हुआंग के साथ उनके कथित संबंधों और उनके चीनी जासूस होने के आरोपों के बाद सामने आया है।

हुआंग ने कर्मचारियों के सामने स्वीकार की थी बेवफाई
रिपोर्ट के मुताबिक, जेन्सेन हुआंग ने एलिस हुआंग के साथ अपने संबंधों को स्वीकार किया है। उन्होंने सोमवार और मंगलवार को कर्मचारियों के साथ हुई बैठकों में अपनी पत्नी से बेवफाई की बात भी की थी। इसके बाद एनवीडिया के बोर्ड ने मामले की जांच शुरू करने की जानकारी दी। जांच की जिम्मेदारी वॉचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज लॉ फर्म को सौंपी गई है।

किम्बर्ली पॉवेल के साथ कथित संबंधों की भी चर्चा
जेन्सेन हुआंग को लेकर विवाद के बीच न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक अलग रिपोर्ट में दावा किया था कि उनका एनवीडिया की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी विवाहेतर संबंध रहा है। पॉवेल सीधे हुआंग को रिपोर्ट करती हैं। अखबार ने कंपनी में काम कर चुके पांच लोगों के हवाले से यह दावा किया था। रिपोर्ट के मुताबिक, यह संबंध पहले सार्वजनिक नहीं हुआ था।


1993 में हुई थी एनवीडिया की स्थापना
एनवीडिया की स्थापना 1993 में जेन्सेन हुआंग ने सह-संस्थापकों के साथ मिलकर की थी। कंपनी ऐसे शक्तिशाली सेमीकंडक्टर डिजाइन करती है, जिनका इस्तेमाल दुनिया की कई प्रमुख एआई कंपनियां करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed