फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   alert at jammu station

प्रधानमंत्री दौरे पर जम्मू एयरपोर्ट और स्टेशन पर अलर्ट

Tue, 25 Jun 2013 02:31 PM IST
जम्मू/ ब्यूरो
जम्मू/ ब्यूरो Updated Tue, 25 Jun 2013 02:31 PM IST
विज्ञापन
alert at jammu station

आतंकी हमलों में अचानक हुई बढ़ोतरी और जम्मू शहर में भी संदिग्ध देखे जाने पर पुलिस ने संवेदनशील और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है। रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट में भी अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


शहर और आसपास क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के अलावा विशेष नाके भी लगाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के घाटी में दौरे से पहले लगातार दो दिन से आतंकी वारदातें हो रही हैं।
विज्ञापन


दो पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद सेना के काफिले पर हमला भी किया गया, जबकि जम्मू में पिछले कुछ दिनों से गंग्याल और आसपास क्षेत्र में संदिग्ध देखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक आतंकी और संदिग्ध गतिविधियां बढ़ने के साथ ही पुलिस ने भी सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया है। प्रधानमंत्री के दौरे के अगले दिन से ही श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है।

जम्मू में भगवती नगर स्थित बेस कैंप में भी पुलिस और अर्धसैनिक बलों को मुस्तैद कर दिया गया है। हालांकि रेलवे स्टेशन और ट्रैक की सुरक्षा पहले से ही बढ़ा दी गई है। एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है।

अगले दो महीने पुलिस के लिए चुनौती भर होंगे। शहर के संवेदनशील और सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले सभी रास्तों पर नाके बढ़ा दिए गए हैं।

एसएसपी जम्मू अतुल कुमार गोयल ने सभी थानों को विशेष मुस्तैदी बरतने के आदेश दिए। जिस क्षेत्र में संदिग्ध देखे गए, उस क्षेत्र में सादा वर्दी में पुलिस जवानों को तैनात किया गया और तलाशी अभियान तेज कर दिया है। एसएसपी रेलवे शिव कुमार के अनुसार स्टेशन पर इन दिनों काफी भीड़ है।


पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डाग स्क्वायड भी रोजाना दो बार ट्रेनों और ट्रैक पर तलाशी अभियान में जुटे हैं। पुलिस भी स्टेशन परिसर, यार्ड और खुले क्षेत्र में गश्त कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed