{"_id":"27-34705","slug":"Jammu-34705-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनपसंद विषयों में नामांकन के लिए होगी कड़ी स्पर्धा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनपसंद विषयों में नामांकन के लिए होगी कड़ी स्पर्धा
Jammu
Updated Wed, 19 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। स्नातक पार्ट वन में दाखिले के लिए हर साल की तरह इस साल भी मनपसंद विषयों के लिए विद्यार्थियों के बीच कड़ी स्पर्धा होगी। मिशन एडमिशन के तहत मंगलवार को दूसरे दिन भी विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी।
शहर के पांच डिग्री कालेजों में दो हजार के करीब प्रोस्पेक्टस बिके। दाखिले के लिए महिला कालेज परेड में 1600 के करीब छात्राओं ने आनलाइन आवेदन किया। मंगलवार को प्रोस्पेक्टस लेने के साथ-साथ कई उम्मीदवारों ने आवेदन जमा भी किये। शहर के विभिन्न कालेजों में सीटों की संख्या पांच हजार से ज्यादा है। इसके अलावा नेशनल स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआई) ने छात्राें की मदद के लिए एमएएम कालेज में गाइडेंस सेल को भी लगाया है। शहर में पांच डिग्री कालेज गांधी मेमोरियल साइंस कालेज, मौलाना आजाद मेमोरियल कालेज, महिला कालेज गांधी नगर, महिला कालेज परेड और श्री प्रताप मेमोरियल राजपूत कालेज आफ कामर्स हैं। मंगलवार को सबसे ज्यादा 900 प्रोस्पेक्टस एमएएम कालेज में बिके। इसके अलावा 250 के करीब विद्यार्थियों ने आवेदन भी जमा किये। परेड कालेज में 1559 विद्यार्थियों ने आनलाइन आवेदन किये।