{"_id":"27-34685","slug":"Jammu-34685-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी बीएसएफ ने किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी बीएसएफ ने किया दौरा
Jammu
Updated Wed, 19 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर की बल्लड़ पोस्ट का डीआईजी बीएसएफ ने सोमवार को दौरा किया। उन्होंने ग्रेनेड फटने से तीन जवानों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद पैदा हुई स्थिति का जायजा लिया। कैंप में मौजूद जवानों से उन्होंने पूछताछ की।
हालांकि सूत्रों का कहना है कि बीएसएफ के जवानों में आपस में पहले भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और ग्रेनेड की पिन जानबूझकर निकाली गई हैै। फिलहाल बीएसएफ अधिकारी झगड़े की बात से इंकार कर रहे हैं और ग्रेनेड फटने को जांच का मुद्दा बता रहे हैं। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घायल हुए बीएसएफ के तीनों जवानों संत कुमार, केजी शर्मा और खलील को इलाज के बाद फ्रंटियर हेडक्वार्टर स्थित बीएसएफ अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है। बीएसएफ के पलौड़ा स्थित फ्रंटियर हेडक्वार्टर से डीआईजी विरेंद्र सिंह सोमवार सुबह ही बल्लड़ पोस्ट रवाना हुए। पोस्ट पर रविवार शाम से पैदा हुए स्थिति का जायजा लिया और घटना की जानकारी ली। ग्रेनेड जिस जगह पर फटा था उसका भी निरीक्षण किया। फोटोग्राफ हासिल करके 122 बटालियन बीएसएफ के उन जवानों से भी पूछताछ की जिन्होंने घायलों को घटना स्थल से उठाया था। हालांकि पहले डेल्टा चार, पांच और छह के बीच विस्फोट होने की बात कही जा रही थी। इसलिए घटनास्थल का दौरा करके डीआईजी ने पूरी जानकारी ली। ग्रेनेड फटने के बाद उसके छर्रे भी जमा किये गए। तीनों प्रशिक्षित जवान होने के कारण अचानक ही ग्रेनेड फटने की घटना के दावे पर आला अधिकारी भी विश्वास नहीं कर रहे हैं। इसलिए पिन क्यों निकाली गई इसकी पूरी जानकारी के लिए घायल जवानों से भी पूछताछ की जाएगी और उनके बयान दर्ज होंगे।